अगले माह आएगी व्यावसायिक भूखंडों की योजना

अमर सैनी

नोएडा। अगले माह नोएडा प्राधिकरण करीब 15 व्यावसायिक भूखंडों की योजना लाएगा। योजना में 200, 300 से लेकर 20 से 40 हजार वर्ग मीटर तक के बड़े भूखंडों को शामिल किया गया है। इनका आवंटन ई-नीलामी के आधार पर होगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 62, 96, 97, 98, 105 आदि में संबंधित भूखंडों की पहचान कर ली गई है। सेक्टर की व्यावसायिक आवंटन दर ही उसका आरक्षित मूल्य होगा। भूखंड पाने के लिए आवेदक को इससे अधिक कीमत की बोली लगानी होगी।
नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि योजना लाने के लिए भूखंड के लिए जगह की पहचान कर ली गई है। अब आगे की प्रक्रिया पर काम शुरू होगा। उम्मीद है कि अगले माह भूखंड योजना लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना में और भूखंडों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। उधर, सेक्टर-32 में खाली पड़ी जमीन पर भूखंड योजना लाने के लिए प्राधिकरण अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रहा है। दिल्ली के कनॉट प्लेस के अलावा दुबई के बुर्ज खलीफा की तरह इसके आसपास भी ऊंची इमारतें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर प्राधिकरण के अधिकारी मंथन कर रहे हैं।

पिछली योजना में खाली रह गए थे प्लॉट
प्राधिकरण ने पिछले साल भी व्यावसायिक प्लॉट की योजना बनाई थी, लेकिन अधिकांश प्लॉट नहीं बिके थे। अधिकारियों का यह भी मानना है कि प्लॉट की कीमत अधिक होने के कारण आवेदक आगे नहीं आए। इस बार फिर से प्रयास किए जा रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img