आईआईटी रुड़की की टीम ने किया बाल चिकित्सालय का निरीक्षण

अमर सैनी

नोएडा। आईआईटी रुड़की की टीम ने बाल चिकित्सालय की मरम्मत कार्य के लिए अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम अपनी रिपोर्ट जल्द ही बाल चिकित्सालय प्रबंधन को भेजेगी। इसके आधार पर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सालय एवं पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट की मरम्मत के लिए एक एजेंसी ने 14 करोड़ रुपये निर्धारित किए थे। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है। इसी सिलसिले में दो दिन पहले आईआईटी रुड़की की टीम ने बाल चिकित्सालय की स्थिति का निरीक्षण किया। अस्पताल में पिछले छह साल से सीलन, पानी टपकने, बेसमेंट में जलभराव समेत कई समस्याएं हैं। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार ऑपरेशन भी टालने पड़े हैं। बाल चिकित्सालय निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि आईआईटी की टीम ने यहां आकर निरीक्षण किया है। रिपोर्ट मिलते ही शासन को भेज दी जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img