मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम ने ने बाबू शाहरुख को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
रिपोर्ट: अमित कुमार शुक्ला
भ्रष्टाचार कहीं भी रुकने का नाम ही नहीं ले रहा ताजा मामला मुरादाबाद के खनन विभाग का है जहां बाबू शाहरुख को एंटीकरप्शन की टीम ने 20 हजार की रिश्वर लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। साथ ही खनन अधिकारी राहुल सिंह की मिलीभगत भी एंटीकरप्शन की टीम नजर अंदाज नहीं कर रही है। आज खनन विभाग मुरादाबाद में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एंटीकरप्शन की टीम ने बाबू शाहरुख को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दरअसल रफी नाम का एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि खनन अधिकारी ने खनन लाइसेंस के लिए उसे बाबू शाहरुख से मिलने को कहा जहां बाबू शाहरुख ने उससे 3 लाख की रिश्वर मांगी पर होते होते बात 2 लाख 20 हजार पर आ गई आज रफी 20 हजार एडवांस लेकर खनन विभाग मुरादाबाद कार्यालय पहुंचा जहां पहले से मौजूद एंटीकरप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया। सिविल लाइन थाने में उसे सौंपकर उसकी लिखा पढ़ी की गई। साथ ही खनन अधिकारी राहुल सिंह की भी संलिप्तता पुलिस इसमें मान रही है। इसलिए मुकदमे में खनन अधिकारी राहुल सिंह का नाम भी शामिल किया गया है।


