Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Rural Economy: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खूHimachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल को लुधियाना और जालंधर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

 

चंडीगढ़, 10 अप्रैल( कोमल रमोला )

आम आदमी पार्टी(आप) 16 अप्रैल को लुधियाना और जालंधर के लिए अपने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। आप पंजाब के अध्यक्ष व सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

आप पहले ही पंजाब में नौ लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल और पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने पंजाब में पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा है।

अपनी दूसरी सूची में पार्टी ने पंजाब में अपने मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग को आनंदपुर साहिब से और डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को होशियारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं 16 अप्रैल को अपनी तीसरी सूची में पार्टी दो और उम्मीदवारों की घोषणा करेगी, जिससे कुल उम्मीदवारों की संख्या 11 हो जाएगी।

जालंधर एससी आरक्षित सीट है और इसमें 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान आप ने चार निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी और एक साल पहले जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने 58,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद से पार्टी इस सीट पर और मजबूत हो गई है। वहीं, लुधियाना की बात करें तो 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां 9 विधानसभा क्षेत्रों में से 8 पर जीत हासिल की थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *