आधा दर्जन युवकों ने छात्र को जमकर पीटा

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनविर्सिटी के बाहर गेट पर छात्रों से मारपीट की घटना आम हो गई। पिछले दिनों ने नोएडा पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यूनविर्सिटी के बाहर अभियान भी चलाया। लेकिन अभियान थमने के बाद एक बार फिर गुंडागर्दी आम हो गई है। इस बार आधा दर्जन युवकों ने एक छात्र को कॉलेज के गेट पर सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह छात्र की जान बचाई।

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-14 निवासी एसपी डागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा युग डागर नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। 12 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे युग डागर एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 के पास सड़क पर जा रहा था। तभी उसे कृष्ण तंवर, तुषार, निखिल, लोकेश अवाना और कुछ अज्ञात लड़कों ने रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। राहगीरों ने किसी तरह उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद युग ने उन्हें इस बारे में बताया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। यूनिवर्सिटी गेट और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img