Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Crime: आनंद विहार बस अड्डे से हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद

Delhi Crime: आनंद विहार बस अड्डे से हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आनंद विहार बस अड्डे से एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया है। डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश उर्फ मोनू के रूप में हुई है। वह मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला है और हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।

पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंद विहार बस अड्डे पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रमेश उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद हुआ। डीसीपी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कबूला कि वह आनंद विहार बस अड्डे पर चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें