Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में दोबारा होगी जांच

कोर्ट ने एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं।
थाना सेक्टर-142 पुलिस को कोर्ट ने एक मामले में फटकार लगाई है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-142 पुलिस को कोर्ट ने एक मामले में फटकार लगाई है। कोर्ट ने एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस केस में नामजद आरोपियों को जांच रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट से बरी करवा दिया। अब इस मामले में दोबारा जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
अधिवक्ता केके सिंह सिंह के मुताबिक करीब दो साल पहले सेक्टर 142 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने अपने एओए के एक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने उत्तराखंड के रानीखेत जाकर आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद केस सेक्टर 142 थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस के सामने पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोपी पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई थी। महिला ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया।
मुकदमा दर्ज होने के छह दिन बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बरी
अधिवक्ता के अनुसार इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश की गई जांच रिपोर्ट में आरोपी को बरी कर दिया था। अब कोर्ट ने अधिवक्ता की विरोध याचिका स्वीकार करते हुए पुलिस को पूरे मामले की दोबारा जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में थाना सेक्टर-142 पुलिस का कहना है कि यह मामला दो साल पुराना है। अभी संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा कोई आदेश आया होगा तो जांच की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *