Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Special Trains for Diwali: दिवाली और छठ पूजा के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे की विशेष तैयारी

दिवाली और छठ पूजा के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे की विशेष तैयारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने विशेष तैयारी की है। इस वर्ष, उत्तर रेलवे ने 3144 फेरे त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं। उत्तर रेलवे जनरल मैनेजर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 3144 फेरे त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में से 85% पूर्व दिशा में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम जाने वाले यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी।

उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक विशेष ट्रेनों के 195 फेरे चलाने की योजना बनाई है। इन तेरह दिनों में, उत्तर रेलवे प्रत्येक दिन दिल्ली एरिया से 65 ट्रेनों का संचालन करेगी, जबकि पिछले वर्ष इन तेरह दिनों में 59 ट्रेनों का संचालन हुआ था। इन तेरह दिनों में, लगभग 1 लाख 20 हजार यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी। उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 पर पहली बार अनारक्षित यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित प्रवेश के लिए, कतार में लगने के लिए अलग प्लेटफार्म प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर सभी विभागों के नामित कर्मचारियों द्वारा संचालित एक सुसज्जित मिनी-नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।

उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था जिसमें नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली जंक्शन और हज़रत निजामुद्दीन पर 1340 (2023 में 1156 थे) अतिरिक्त आरपीएफ/आरपीएसएफ कार्मिक, डॉग स्क्वॉड की तैनाती की जाएगी, सभी प्रवेश द्वारों पर बैगेज स्कैनर/मेटल डिटेक्टर, लैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जवानों की तैनाती, एफओबी और प्लेटफार्मों पर मेगा माइक और नायलॉन की रस्सियां की व्यवस्था की जाएगी

नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, और दिल्ली जंक्शन में अतिरिक्त 126 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बेहतर संचार के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त 100 वाकी-टॉकी, 100 लाउड हेलर, 5 वीएचएफ सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। कर्मचारियों को अतिरिक्त 1500 चमकदार जैकेट उपलब्ध कराये जायेंगे। बम निरोधक दस्ते, यातायात व्यवस्था की व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस के संबंधित डीसीपी के साथ समन्वय किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *