उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 100 से ज्यादा लोग प्रभावित

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह पर जलभराव हो गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जगह-जगह पानी जमा होने के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं। नोएडा में भी जगह-जगह पर जलभराव हो गया है। इसके कारण डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब तक 100 से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं।

जिले में डेंगू के 20 नए मरीजों की पुष्टि की गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सितंबर महीने के पहले दो दिनों में ही 34 मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार तक नोएडा में डेंगू के 113 मरीजों की पुष्टि की गई है। 113 लोगों में से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी के मरीज घर पर रहकर ही अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि बड़ी बात ये है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। वहीं अब जिला मलेरिया विभाग की टीमें इन मरीजों के घरों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराएंगी।
सितंबर आते-आते बढ़ा डेंगू का प्रकोप

जानकारी के अनुसार, जुलाई के अंत तक डेंगू के मरीजों की संख्या केवल 21 थी। अगस्त में बारिश का सिलसिला बढ़ने के कारण जगह-जगह पर जलभराव हुआ। सितंबर आते-आते डेंगू के 113 मरीज हो गए। मलेरिया विभाग की तरफ से नियमित निरीक्षण, जांच और निगरानी की जा रही है। वहीं डेंगू के मामले में 39 संवेदनशील जगहों की जांच तेज कर दी गई है। अब तक एक दिन में 2 सितंबर को ही सबसे ज्यादा मलेरिया के मरीज मिले हैं।

एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराएंगे प्राधिकरण

संवेदनशील इलाकों में 15 जगह केवल नोएडा की ही हैं। मलेरिया विभाग ने लार्वा मिलने की जगह और जलभराव की स्थिति को देखते हुए 70 से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजा है। सबसे ज्यादा जलभराव की स्थिति नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में है। इसके कारण तीनों प्राधिकरणों को एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव करने के लिए प्राधिकरणों को चिट्ठी लिखी गई है।
डेंगू के लक्षण

डेंगू के लक्षणों की बात करें तो डेंगू के कारण मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिर दर्द, तेज बुखार, त्वचा पर चकत्ते और पेट दर्द से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करें, चेकअप और टेस्ट कराएं। इसके बाद सही इलाज करा अपना ध्यान रखें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img