Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की फ्यूजन होम सोसाइटी में लिफ्ट में फंसी बच्ची, 10 मिनट बाद रेस्क्यू

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की फ्यूजन होम सोसाइटी में लिफ्ट में फंसी बच्ची, 10 मिनट बाद रेस्क्यू

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला फ्यूजन होम सोसाइटी का है, जहां शनिवार शाम एक बच्ची अचानक से लिफ्ट में फंस गई। यह घटना सोसाइटी के डी टावर की है, जहां चौथी मंजिल पर लिफ्ट अटक गई और बच्ची करीब 10 मिनट तक अंदर बंद रही। बच्ची के लिफ्ट में फंसे होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, डी टावर की 12वीं मंजिल पर रहने वाले संजू कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ फ्लैट से बाहर निकले थे, तभी उन्होंने देखा कि चौथी मंजिल पर लिफ्ट रुकी हुई है और अंदर से किसी के चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं। जब वे फौरन चौथी मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि एक छोटी बच्ची लिफ्ट में फंसी हुई है और बुरी तरह डरी हुई है। उन्होंने तुरंत वीडियो रिकॉर्ड किया और मेंटेनेंस ऑफिस को फोन कर सहायता मांगी।

कुछ ही देर में मेंटेनेंस स्टाफ मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बच्ची को बाहर निकाला गया। यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 10 मिनट तक चला। बच्ची बुरी तरह घबराई हुई थी और लिफ्ट से बाहर निकलते ही सीधा संजू कुमार की पत्नी से लिपट गई। उसे शांत कराने में भी समय लगा।

लिफ्ट के अचानक रुकने की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना ने एक बार फिर से ऊंची इमारतों में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोसाइटी के निवासियों ने मांग की है कि लिफ्ट की नियमित जांच कराई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img