Greater Noida Bike Theft: ग्रेटर नोएडा में जेवर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 बाइक और अवैध तमंचा बरामद

Greater Noida Bike Theft: ग्रेटर नोएडा में जेवर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 बाइक और अवैध तमंचा बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें और एक अवैध तमंचा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक सिंह निवासी मथुरा और कृष अग्रवाल निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों पहले ब्लिंकिट कंपनी में काम करते थे, लेकिन ऑनलाइन गेमिंग की लत और उसमें भारी रकम हारने के बाद कर्ज में डूब गए। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना शुरू किया और दिल्ली, नोएडा समेत कई राज्यों से वाहन चुराकर 10-15 हजार रुपये में बेचने लगे।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिलें दिल्ली और नोएडा में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़ी हैं, जिनमें स्प्लेंडर, बुलेट और एचएफ डिलक्स जैसी बाइक्स शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की गाड़ियां खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img