Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सीईओ ने सेक्टर 22डी में आवंटियों से की चर्चा

मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुण वीर सिंह जी ने बुधवार को प्राधिकरण के सेक्टर 22डी में प्राधिकरण की आवासीय कॉलोनी के आवंटियों की समस्याओं पर चर्चा की।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुण वीर सिंह जी ने बुधवार को प्राधिकरण के सेक्टर 22डी में प्राधिकरण की आवासीय कॉलोनी के आवंटियों की समस्याओं पर चर्चा की।

अमर सैनी

नोएडा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुण वीर सिंह जी ने बुधवार को प्राधिकरण के सेक्टर 22डी में प्राधिकरण की आवासीय कॉलोनी के आवंटियों की समस्याओं पर चर्चा की। सर्वप्रथम बिजली की समस्या पर चर्चा की गई।आवंटी ने बताया कि इस सेक्टर में बिजली की गंभीर समस्या है तथा जब बिजली चली जाती है तो यूपीपीटीसीएल द्वारा फाल्ट को शीघ्रता से ठीक नहीं किया जाता है, कभी-कभी तो घंटों बिजली गायब रहती है।

इस संबंध में जब मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने वहां उपस्थित यूपीपीटीसीएल के ओएसडी से इस समस्या के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मंडी श्यामनगर से 03 वर्ष पूर्व बिछाई गई भूमिगत एलटी केबल लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। जिस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने उन्हें स्मरण कराया कि उक्त लाइन बिछाने का संपूर्ण कार्य यूपीपीटीसीएल द्वारा ही किया गया था, यदि इसमें इतनी जल्दी फाल्ट आ रहे हैं तो आपको इस बारे में सोचना चाहिए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने निर्देश दिए कि सलारपुर से सेक्टर 22डी तक 07 किमी की नई लाइन बिछाई जाएगी तथा इस कार्य को हर हाल में नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उक्त सोसायटी को मात्र 09 एमबीए बिजली की आवश्यकता होगी, जबकि इस लाइन के निर्माण के पश्चात सोसायटी में 15 एमबीए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था हो सकेगी। सोसायटी में पानी की समस्या के संबंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने निर्देश दिए कि वहां रहने वाले आवंटियों के पानी के पाइपों को प्राधिकरण द्वारा 01 इंच व्यास के नए प्लास्टिक पाइपों से बदल दिया जाए। तथा इसके पश्चात सभी फ्लैटों में भी पाइपों को बदलने की प्रक्रिया की जाए। निवासियों के समक्ष परिवहन की समस्या के संबंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने वहां उपस्थित यूपी रोडवेज के एआरएम श्री अनिल कुमार शर्मा को निर्देश दिए कि प्राधिकरण यूपी रोडवेज के साथ अनुबंध को आगामी 01 वर्ष के लिए बढ़ा रहा है, जिसके कारण बसों के संचालन में होने वाले नुकसान की प्रतिपूर्ति प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्राधिकरण का सहमति पत्र मौके पर ही एआरएम को सौंपा गया। सोसायटी के निवासियों की मांग एवं आवश्यकता को देखते हुए बसों का रूट भी परिवर्तित किया गया।

फ्लैटों के कब्जे के लिए हर सप्ताह लगेंगे कैंप
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने ओएसडी राजेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि प्राधिकरण इस सोसायटी में फ्लैटों के कब्जे के लिए हर सप्ताह कैंप लगाए और इस कैंप में प्राधिकरण के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। फ्लैटों में सभी जरूरी कार्य करवाने के बाद ही निवासियों को कब्जा देने के निर्देश भी दिए गए। पहला कैंप सितंबर के पहले सप्ताह में लगाया जाएगा। सोसायटी के गेट, नाली सीवर आदि अन्य कार्यों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए।

विकास कार्यों की होगी समीक्षा
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने निवासियों से कहा कि अब हम हर महीने सोसायटी का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सेक्टर 22डी सोसायटी के निवासियों की ओर से त्रिपाठी जी, श्री किशोर आदि ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। उक्त भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह के साथ शैलेन्द्र भाटिया ओएसडी, राजेश कुमार सिंह ओएसडी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, ओएसडी, ए.के. सिंह महाप्रबंधक परियोजना, राजेन्द्र भाटी उप महाप्रबंधक परियोजना, पी.पी. सिंह डीजीएम, नन्दकिशोर सुन्दरियाल स्टाफ ऑफिसर, राजबीर सिंह वरिष्ठ प्रबंधक, मनोज धारीवाल वरिष्ठ प्रबंधक, सुभाष चन्द्र वरिष्ठ प्रबंधक, विकास कुमार वरिष्ठ प्रबंधक आदि अधिकारी एवं प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *