Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : यूपी में बदली गांवों की तस्वीर, 2.25 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचा नल से शुद्ध पानीAyodhya : सरयू के आकाश में खिलेगा ‘ग्रीन सूर्य’Ayodhya : दीपोत्सव की तैयारियां परखने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में टेका मत्थाAyodhya : दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की दिवाली होगी ज्यादा जगमग, योगी सरकार ने मानदेय-सुविधाएं बढ़ाकर दिया उपहारHapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बाइक पर तीन युवकों का स्टंट वायरल, यातायात पुलिस ने ठोका 20,000 का चालान

Hapur News : कांवड़ यात्रा को लेकर हापुड़ जिले में पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। जगह-जगह बैरिकेडिंग, ट्रैफिक व्यवस्था और कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही और नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है नगर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ी मोहल्ले से, जहां तीन युवक एक ही बाइक पर बैठकर खुलेआम स्टंट करते नजर आए।

स्टंट बाजों की करतूत की कहानी

इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक की सीट पर बैठे हैं और तीसरा युवक बाइक के पीछे बैठे युवक के कंधे पर चढ़ा हुआ है। बाइक तेज रफ्तार में चल रही है और किसी भी तरह का हेलमेट या सुरक्षा इंतजाम नहीं है। इस तरह का स्टंट न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता था।

पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस हरकत में आ गई और बिना देरी किए कार्रवाई करते हुए बाइक सवार युवकों के खिलाफ 20,000 हजार का चालान कर दिया। यातायात प्रभारी छवि राम ने जानकारी देते हुए कहा कि वायरल वीडियो हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जिसमें तीन युवक एक ही बाइक पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 20,000 हजार का चालान काटा गया।

बाइक स्टंटबाजों को दी चेतावनी

यातायात प्रभारी ने कहा कि यह घटना एक चेतावनी है। कानून का उल्लंघन और जानलेवा स्टंट अब सोशल मीडिया पर वायरल होकर सीधे कार्रवाई की वजह बन सकते हैं। बेहतर यही होगा कि लोग यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों के लिए मिसाल बनें, न कि खतरा। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के असामाजिक और खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें