Delhi Shooting: दिल्ली के नंद नगरी में मामूली विवाद में हुई 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Delhi Shooting: दिल्ली के नंद नगरी में मामूली विवाद में हुई 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बीती शाम एक मामूली विवाद खूनी रूप ले गया, जिसमें 35 वर्षीय मोहम्मद उमर दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और मृतक के परिवार में गहरा शोक छा गया। जिस दिन परिवार में उमर दीन और उनकी पत्नी की शादी की 17वीं सालगिरह मनाई जानी थी, उसी दिन घर में मातम छा गया।

परिवार के अनुसार, मृतक का 16 वर्षीय बेटा कैफ ट्यूशन पढ़कर शाम करीब पांच बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान नंद नगरी के सी-3 ब्लॉक स्थित बड़े स्कूल के पास कुछ परिचित युवकों के बीच कहासुनी और मारपीट हो रही थी। कैफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोप है कि युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। अपने जीवन की रक्षा के लिए कैफ ने तुरंत अपने पिता उमर दीन को फोन कर पूरी जानकारी दी।

सूचना पाते ही उमर दीन मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वहां पहले से मौजूद युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच अचानक फायरिंग हुई और गोली उमर दीन के सीने में लगी। अफरातफरी के बीच परिजन उन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने बताया कि मंगलवार को ही शादी की सालगिरह मनाई जानी थी और घर में जश्न की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन एक झगड़े ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पड़ोसी और स्थानीय निवासी घटना से गहरे सदमे में हैं।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए थाना नंद नगरी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें सक्रिय हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विशेषज्ञों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की हिंसा और सड़क पर छोटे विवाद भी अक्सर गंभीर परिणाम दे सकते हैं। पुलिस और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त करने की आवश्यकता है ताकि ऐसे हादसों से नागरिक सुरक्षित रहें।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img