उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 4.5 किलो चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, कीमत 11 लाख रुपये

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नशा तस्करी रोधी दस्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंडालपुर कट से चार किलो 500 ग्राम चरस के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस और गुप्त निगरानी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नशा तस्करी रोधी दस्ता के उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि टीम को आरोपी की गतिविधियों की पहले से सूचना थी और उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी। सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रैक की गई। बुधवार को हिंडालपुर कट के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेम बहादुर रावत निवासी जिला बजुरा, गांव खबतड़ चदेड़ा, नेपाल बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और तस्करी के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img