Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कश्मीरी पंडित कर रहे बढ़-चढ़कर मतदान

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कश्मीरी पंडित कर रहे बढ़-चढ़कर मतदान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण में 26 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है. विस्थापित कश्मीरीयों के वोटिंग के लिए राजधानी दिल्ली में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कश्मीरी पंडित के लिए बनाए गए विशेष मतदान केंद्रों पर विस्थापित कश्मीरी पंडित बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं . जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित अरवाचीन इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में विस्थापित कश्मीरी मतदान करने के लिए पहुंच रहें है. जिसमें बुजुर्ग महिला के साथ फर्स्ट टाईम वोटर भी है जिन्हें मतदान करने का मौका मिला है. दस साल बाद हो रहे कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जोश और ख़ुशी भी नजर आ रही है.

अरवाचीन पब्लिक स्कूल पर बनाए गए बूथ में मतदान करने वाले विस्थापित कश्मीरी का कहना है कि उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा पुनर्वास का है. वह चाहते हैं की उनका जल्द जल्द पुनर्वास हो ताकि वह अपने घरों में जाकर रह सके. वहा उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित हो. कई मतदाताओं ने कहा कि बीते दस सालों में जम्मू कश्मीर में बड़ा बदलाव हुआ है. जम्मू कश्मीर और विकास की ओर अग्रसर है. जम्मू कश्मीर के हालात सुधरे है. अब वहां मंदिरों का भी निर्माण हो रहा है. जम्मू कश्मीर की खोई रौनक लौट रही है. जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है. वह लोग चाहते हैं कि जो बदलाव जम्मू कश्मीर में नजर आ रहा है. वह आगे भी जारी रहे. चुनाव आयोग की तरफ से किए गए मतदान के इंतजाम को लेकर मतदाता संतुष्ट नजर आए. उनका कहना है कि उन्हें कोई परेशानियां नहीं हुई.आसानी से उन्होंने मतदान किया. हालांकि कई वोटर का कहना था कि उनके लिए ई वोटिंग की सुविधा भी शुरू किया जाए ताकि जो लोग किसी वजह से मतदान केन्द्रो पर पहुंच नहीं सकते वह भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *