Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की दिवाली होगी ज्यादा जगमग, योगी सरकार ने मानदेय-सुविधाएं बढ़ाकर दिया उपहारHapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश : सावन में पुलिस की पहल, हापुड़ के हर थाने-चौकी में रखा गया गंगाजल

Hapur News : सावन का महीना चल रहा है और श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से कांवड़ लेने के लिए गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट, गोमुख और हरिद्वार की ओर जा रहे हैं। सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब दिखाई दे रहा है। बोल बम के उद्घोष भी सड़कों पर गूंज रहे हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा भी कांवड़ियों को किसी तरह से कोई परेशानी न हो इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किये जा रहे हैं।

गंगाजल की व्यवस्था

इन्हीं सब इंतजामों के बीच पुलिस ने हर थाने में गंगा जल को रखवाया है। हापुड़ पुलिस द्वारा अपनी एक टीम को हरिद्वार और ब्रजघाट भेजकर कुल दस हजार लीटर गंगाजल मंगवाया गया है, जिसे जनपद के सभी थानों सहित चौकियों पर रखवाया गया है। यदि किसी कांवड़िया की कांवड़ किसी भी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो उसे हापुड़ की पुलिस मायूस नहीं होने देगी।

कावड़ियों को तुरंत मिलेगा गंगाजल

हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त की कभी-कभी कांवड़ क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आती है। ऐसे में हापुड़ पुलिस द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है, जिसमें कांवड़िये को नजदीक के ही किसी थाने से हरिद्वार या ब्रजघाट का गंगाजल मुहैया कराया जाएगा, जिससे शिवभक्त अपनी कांवड़ को फिर से सकुशल लेकर गंतव्य को पहुंच सके और भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सके।

सावधानी की अपील

एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा डाक कांवड़ियों से लगातार अपील की जा रही है कि बारिश के दौरान धीमी गति से वाहनों को चलाएं। इसके अलावा बिजली के खंभों से दूर रहें और संदिग्ध वस्तु तथा कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है, तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें