उत्तर प्रदेश : हापुड़, गढ़ और धौलाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, मेरठ मंडलायुक्त और डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

Hapur News : (शाहरुख़ खान) शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर तहसील में डीएम प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर तहसील दिवस में कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 3 का मौके पर अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया गया। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए।

स्वयं मौके पर जाकर जांच करें

इस दौरान डीएम प्रेरणा शर्मा ने तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका निस्तारण ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण करें। उन्होंने तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में भूमि से संबंधित जो भी शिकायत प्राप्त हुई हैं उनमें स्वयं मौके पर जाकर जांच करें, जांच के उपरांत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को भी मामले की जानकारी दी जाए। इसी के साथ डीएम ने तहसील दिवस में उपस्थित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए की तहसील दिवस में जो भी शिकायत प्राप्त हो रही हैं उनका आगामी तहसील दिवस से पूर्व निस्तारण करें, जिससे उन समस्याओं को बार-बार न दोहराया जाए।

इन तहसील में आई इतनी शिकायत

इसके साथ ही धौलाना तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए मेरठ मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोध ने अधिकारियों को निर्देश दिए तहसील में आई शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर करें। मेरठ मंडलायुक्त के सामने तहसील दिवस में 43 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 9 का निस्तारण मेरठ मंडल आयुक्त के द्वारा कराया गया। वहीं हापुड़ तहसील की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतो को सुना। हापुड़ तहसील दिवस में 22 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 4 का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी, तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img