Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल के बॉयज हॉस्टल की छत गिरी, छात्र घायल

नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल के बॉयज हॉस्टल की छत गिरी, छात्र घायल
- हॉस्टल के सातवें फ्लोर के कमरे का लेंटर गिरने से छात्रों में दहशत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर: सफदरजंग अस्पताल के बॉयज हॉस्टल में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, हॉस्टल के सातवें फ्लोर के एक कमरे की छत का लेंटर रविवार देर रात अचानक टूटकर नीचे गिर गया। जिसके चलते कमरे में मौजूद एक छात्र को हल्की चोटें आईं, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हॉस्टल के कमरे में दो छात्र आराम कर रहे थे कि लेंटर का एक हिस्सा टूटकर कमरे में गिर गया और एक छात्र मलबे में दब गया गया। छात्रों ने शोर मचाकर बाकी साथियों को बुलाया। घायल छात्र को तुरंत हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद हॉस्टल में रह रहे छात्रों में डर का माहौल है। उनका कहना है, हॉस्टल की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है। आए दिन प्लास्टर और दीवारों के हिस्से झड़ते रहते हैं। छात्रों ने कई बार प्रशासन को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

लेंटर टूटकर गिरने के मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल भवन को सुपरिटेंडेंट इंजीनियर से दिखाकर यह आकलन कराया जाएगा कि मरम्मत संभव है या फिर इसे दोबारा बनाना पड़ेगा। जल्द ही पूरी इमारत का निरीक्षण किया जाएगा। वहीं छात्रों ने मांग की है, हॉस्टल में रहने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत कदम उठाए जाएं। अगर प्रशासन लापरवाही बरतता रहा तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि प्रतिवर्ष देशभर से मेडिकल छात्र यहां पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए आते हैं।

Tata Motors Demerger 2025: पैसेंजर और कमर्शियल यूनिट अलग, शेयरहोल्डर्स को 1:1 में नए शेयर

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें