Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मारूफ गिरफ्तार, सीसीटीवी वीडियो हुई थी वायरल

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, गढ़ सर्किल के सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी दुकानदार धीरेंद्र सिंह के घर के बाहर पहुंचे गांव बदरखा निवासी मारूफ ने उनके साले की प्लॉट की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने धीरेंद्र के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

आरोपी की हुई गिरफ़्तारी

इस संबंध में पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मारूफ को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें