Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Dog Attack: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में कुत्ते का आतंक, 5 साल का बच्चा और एक सब्जीवाला घायल

Delhi Dog Attack: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में कुत्ते का आतंक, 5 साल का बच्चा और एक सब्जीवाला घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का है, जहां एक 5 साल के मासूम बच्चे सहित दो लोगों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे को किसी तरह कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया गया, लेकिन इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि रविवार को दिनेश उप्रेती अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ लक्ष्मी नगर थाने स्थित पुलिस क्वार्टर में अपने परिचित ओमवीर से मिलने जा रहे थे। तभी अचानक एक कुत्ते ने उनके बेटे पर पीछे से हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के पैर, हाथ और कमर को बुरी तरह काट डाला। ओमवीर ने साहस दिखाते हुए बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया, जिससे उसकी जान बच सकी। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

बताया जा रहा है कि इसी कुत्ते ने इससे पहले इलाके के सब्जी विक्रेता खेमपाल पर भी हमला किया था। अचानक हुए इस हमले में खेमपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की मां नेहा का कहना है कि लोगों ने कुत्ते से बचने के लिए उसे मारपीट कर भगाया। लेकिन जैसे ही यह बात क्षेत्र के कथित डॉग्स लवर तक पहुंची, उन्होंने कुत्ते के साथ मारपीट का मुद्दा उठाकर हंगामा कर दिया। नेहा का आरोप है कि डॉग्स लवर को इंसानों की नहीं बल्कि केवल कुत्ते की चिंता थी, जबकि उनका बच्चा बुरी तरह घायल था।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें