Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

100 Years Celebration: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया का 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य समारोह का निर्णय

100 Years Celebration: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया का 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य समारोह का निर्णय

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. अनिल गुप्ता और संचालन विनीत जैन (महासचिव) ने किया। इस अवसर पर प्रधान हरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन, सड़कों के पुनर्निर्माण और प्रकाश व्यवस्था जैसे प्रमुख विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक संजय गोयल द्वारा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सहयोग के लिए एसोसिएशन ने आभार व्यक्त किया। साथ ही निर्णय लिया गया कि 100 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर एक विशेष आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो सभी सदस्यों के आपसी सहयोग और सहभागिता से संपन्न होगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ उद्योगपति, समाजसेवी, स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देश-प्रदेश के बड़े नेता, मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि यह समारोह न केवल क्षेत्रीय, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। इस समारोह के अंतर्गत “फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी (Exhibition)” लगाई जाएगी, जिसमें स्थानीय उद्योगपति अपने उत्पादों का प्रदर्शन और प्रचार कर सकेंगे। जो भी सदस्य या उद्योगपति इस कार्यक्रम में अपनी Sponsorship देना चाहें या अपने उत्पाद का Stall लगाना चाहें, उनका हार्दिक स्वागत है।

कार्यक्रम में उन उद्यमियों को विशेष सम्मानित किया जाएगा, जिनकी फैक्ट्रियाँ या उद्योग 50 वर्ष या उससे अधिक पुराने हैं, साथ ही उन श्रमिकों का भी अभिनंदन किया जाएगा, जो किसी एक ही इकाई में 25 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत हैं। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक एकता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग की भावना को सशक्त बनाना था। सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा यह कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सौ वर्षीय औद्योगिक विरासत और आत्मनिर्भरता का गौरव है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें