Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

सोसायटी में आवारा कुत्तों ने बच्चे को काटा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार दोपहर को आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को उस समय पैर में काट लिया, जब वह खेलकर घर लौट रहा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अरुण शर्मा अपने परिवार के साथ सोसायटी के जे टावर के फ्लैट नंबर 701 में रहते हैं। उनका बेटा मनन शर्मा दोपहर 12 बजे पोडियम के पास किड्स एरिया से होते हुए घर लौट रहा था। वहां एक बोर्ड के पीछे दो आवारा कुत्ते बैठे थे। जैसे ही मनन थोड़ा आगे बढ़ा तो आवारा कुत्तों ने पीछे से मनन पर हमला कर दिया और उसके पैर में काट लिया। मनन ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आवारा कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मनन को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत पास के अस्पताल ले गए। लोगों का आरोप है कि सोसायटी में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी शिकायत कई बार प्रबंधन और अधिकारियों दोनों से की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *