उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रक ड्राइवर को मारी गोली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में रोड रेज के एक मामले में फॉर्च्यूनर सवार दो लोगों ने एक ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी। गोली ट्रक ड्राइवर के सिर में लगी। उसे गंभीर अवस्था में सफरदंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।परिजनों की शिकायत पर थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना गुरुवार दोपहर की है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में गुरुवार दोपहर फॉर्च्यूनर कार सवार कही जा रहे थे। इस दौरान उनके आगे एक ट्रक आ गया। हार्न बजाने के बाद भी ट्रक चालक साइड नहीं दे रहा था। ऐसे में फॉर्च्यूनर कार सवार ने जबरन ट्रक से साइड लेते हुए उसे रोक दिया।ट्रक चालक झीझर होटल की तरफ मुड़ रहा था। इस दौरान कार सवार ट्रक चालक के साथ बहस करने लगा। दोनों के बीच जमकर बहस होने लगी। नौबत गाली गलौच तक पहुंची। इसके बाद फॉर्च्यूनर सवार विकास ने अपनी पिस्टल निकाली और ट्रक ड्राइवर को गाली मार दी। ट्रक ड्राइवर की पहचान लालू प्रसाद हुई है। गोली सीधे सिर में लगी।

गोली लगते ही सड़क पर गिरा
गोली लगते ही राम प्रसाद लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गया। वहां भीड़ को बढ़ता देख दोनों कार सवार मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां से लालू प्रसाद को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित का इलाज किया जा रहा है। वो अभी होश में नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली
जिस जगह वारदात हुई। उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। शिकायत के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी को देखा गया। फॉर्च्यूनर गाडी नंबर यूपी 16 ईवी 1236 को ट्रेस किया गया। जिसके बाद दोनों दोनों को गिरफ्तार किया गया। सघन पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि लालू प्रसाद के द्वारा साइड नहीं देने पर झगड़ा और गाली गलौच हुआ था। जिसके बाद गोली चला दी।

विकास के नाम है लाइसेंस
जिस पिस्टल से फायर किया गया। उसका लाइसेंस विकास के नाम पर है। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी ललित कुमार है। ये विकास का साथी है। विकास ठेकेदारी का काम करता है। सेक्टर-72 थाना फेज-3 निवासी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img