Noida Crime: नोएडा में टायर चोर गिरोह से पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में टायर चोर गिरोह से पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस और महंगी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गाजियाबाद निवासी बदमाश मोहम्मद इश्तियाक उर्फ साहिल पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान उसके दो साथी मोहम्मद वकीर उर्फ समीर और मोहम्मद गनी उर्फ राजू को भी धर दबोचा। इनके कब्जे से चोरी की क्रेटा कार, चोरी के टायर, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

डीसीपी नोएडा के अनुसार, पुलिस शशि चौक कट पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बोटेनिकल अंडरपास की तरफ से एक सफेद रंग की क्रेटा कार आई, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और सेक्टर 42 के जंगल की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद इश्तियाक घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि घायल बदमाश मोहम्मद इश्तियाक पहले भी टायर चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ मुंबई और अन्य राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके अपराध इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img