Noida Crime: नोएडा में बुजुर्ग दंपति से 3.14 करोड़ की ठगी, 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट

Noida Crime: नोएडा में बुजुर्ग दंपति से 3.14 करोड़ की ठगी, 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 75 में रहने वाले 78 वर्षीय पूर्व RBI अधिकारी और उनकी 71 वर्षीय पत्नी साइबर ठगों के जाल में फंस गए। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और कुल 3.14 करोड़ रुपये ठग लिए गए। घटना की शुरुआत ट्राई यानि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नाम से आए एक कॉल से हुई। इसके बाद कॉल मुंबई के कोलाबा स्टेशन ट्रांसफर की गई और फिर सीबीआई को भेज दी गई। बुजुर्ग दंपति को बताया गया कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना होगा।

ठगों ने बुजुर्गों को भरोसे में लेकर कहा कि उन्हें “सीक्रेट सुपरविजन अकाउंट” में पैसे ट्रांसफर करने होंगे, जहां से वेरिफिकेशन के बाद रकम वापस कर दी जाएगी। 26 फरवरी को उन्हें “डिजिटली भारत के मुख्य न्यायाधीश” के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें बताया गया कि अगर वे सहयोग नहीं करेंगे तो गंभीर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

डर के कारण बुजुर्गों ने ठगों के बताए अनुसार 3 करोड़ 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। 3 मार्च को उनके पास एक फर्जी पत्र आया, जिसमें कहा गया कि फंड वैध पाया गया है और 6-7 दिनों में पैसा वापस मिल जाएगा। लेकिन कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं लौटे। अब पीड़ित दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर क्राइम विभाग मामले की जांच कर रहा है और ठगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img