Faridabad Crime: फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे का अपहरण, फिरौती न मिलने पर हत्या

Faridabad Crime: फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे का अपहरण, फिरौती न मिलने पर हत्या

रिपोर्ट: संदीप चौहान

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। क्रिकेट खेलने गए 11 साल के मासूम बच्चे विनय का दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उसके पिता से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी गई तो बच्चे की जान ले लेंगे। बच्चे के पिता पहले ही पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा चुके थे। इस बीच, फिरौती न मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसकी जान लेने के बाद शव को बोरी में भरकर मांगर इलाके में एक्सीडेंट दिखाने की नीयत से फेंक दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अजीत सिंह और शाहबाद निवासी एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भारी कर्ज में डूबे थे, जिसके कारण उन्होंने फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया। लेकिन जब बच्चा शोर मचाने लगा, तो उसका मुंह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। पकड़े जाने के डर से शाम को उन्होंने उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

फरीदाबाद पुलिस के एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत सुबह 9:30 बजे दर्ज हुई थी। कुछ देर बाद अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए फोन किया, लेकिन तब तक वे बच्चे की हत्या कर चुके थे। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और आरोपियों को एसजीएम नगर इलाके से धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि अपहरण के दौरान बदमाश स्कूटी का इस्तेमाल कर रहे थे। फिलहाल, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किए जा सकें।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img