Noida industrial plots: निर्माण नहीं करने पर 21 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन निरस्त, नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई

Noida industrial plots: निर्माण नहीं करने पर 21 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन निरस्त, नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई

नोएडा। वर्ष 2011 में उद्योग लगाने के लिए आवंटित की गई जमीन पर निर्माण कार्य नहीं होने के कारण 21 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निरस्त कर दिया। बृहस्पतिवार को ऐसे आवंटी प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और कुछ आवंटियों ने दावा किया कि इमारत का निर्माण पूरा कर लिया है तथा आवंटन बहाल किया जाए।

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि नियमों के अनुसार आवंटन के दो साल के भीतर निर्माण कार्य शुरू करना अनिवार्य है। प्राधिकरण निर्माण पूरा करने के लिए तीन साल का अतिरिक्त समय भी स्वीकृत करता है, यानी कुल पांच साल का समय मिलता है। जिनके भूखंडों का आवंटन निरस्त किया गया है, उन्होंने 15 साल बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं किया।

सौम्य श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि शासन का निर्देश है कि उद्योग कार्य शुरू हों और लोगों को रोजगार मिल सके। केवल जमीन कब्जे में रखने के उद्देश्य से भूखंड आवंटित नहीं किए जा सकते। प्राधिकरण ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि औद्योगिक विकास सुचारू और समयबद्ध हो सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img