Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Haryana CM statement: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana CM Statement: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 27 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी। फर्जी एजेंटों और डंकी रूट के जरिए युवाओं को अवैध रूप से विदेश भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि यदि कोई युवा विदेश जाकर शिक्षा या रोजगार प्राप्त करना चाहता है तो उसे पूरी तरह सुरक्षित और कानूनी मार्ग से अवसर मिले।

मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इसके बावजूद यदि कोई युवा विदेश जाना चाहता है तो उसकी सहायता के लिए ‘विदेश सहयोग विभाग’ का गठन किया गया है। यह विभाग विदेश में शिक्षा, रोजगार, व्यापार और निवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिकृत एजेंटों की सूची भी उपलब्ध है, जिससे युवा सही और पंजीकृत एजेंटों के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी कर सकें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अवैध रूप से विदेश भेजने का झांसा देने वाले एजेंटों से सावधान रहें और किसी भी लालच में न आएं।

डंकी रूट के जरिए युवाओं को विदेश भेजने वाले गिरोहों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। धोखाधड़ी पर रोक लगाने और ट्रैवल एजेंटों को नियंत्रित करने के लिए कानून भी बनाया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार एचकेआरएनएस के माध्यम से युवाओं को लीगल रूट से विदेश भेज रही है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) को विदेश मंत्रालय की ओर से रिक्रूटिंग एजेंट का लाइसेंस देने की सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है।

उन्होंने जानकारी दी कि 3 जनवरी को आयोजित पंचजन्य-2026 कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 210 युवाओं को दुबई जाने के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए हैं। अब तक दो चरणों में 390 युवाओं को इजराइल भेजा जा चुका है, जहां उन्हें 3 लाख 38 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन मिल रहा है। हाल ही में विदेश से 10 हजार लोगों की मांग प्राप्त हुई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 7,600 पात्र युवाओं को इजराइल और 100 युवाओं को ओमान भेजने के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं और चयन प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार युवाओं को सुरक्षित, पारदर्शी और कानूनी तरीके से वैश्विक अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। फर्जी एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में युवाओं के सपनों को ठगा नहीं जाने दिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें