Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में सीवरेज लाइन लीक, 10 फीट सड़क धंसी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में सीवरेज लाइन लीक, 10 फीट सड़क धंसी
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -5 फीट गहरा हुआ गढ्‌ढा, दो दिन में होगी रिपेयर, जंक्शन को किया गया बंद

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-50 में ओवरसीज बैंक के सामने जंक्शन पर करीब 10 फीट लंबा और 5 फीट गहरा गढ्‌ढा हो गया। यहां अचानक से सड़क धस गई। सड़क धसने की वजह सीवर पाइन लाइन का लिकेज होना है। ऐसे में गढ्‌ढे में सिवरेज मलबा भी भर गया है। यातायात को यहां पर रोक दिया गया है। बैरिकेड लगा दी गई है। प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने बताया कि गढ्‌ढे की सफाई करके सीवर लाइन को रिपेयर किया जाएगा। इसके बाद बिटूमन करके सड़क को रिपेयर किया जाएगा। इस कार्य में दो दिन का समय लगेगा।

नोएडा का सेक्टर-50 और उसके आसपास का एरिया रिहाएशी है। यहां सीवर मुख्य सीवर लाइन है। ये लाइन सेक्टर-50 एसटीपी से कनेक्ट है। जिससे सारा सीवरेज इसी लाइन से एसटीपी जाता है। ये लाइन बीते कई दिनों से लीकेज थी। अंडरग्राउंड होने की वजह से इसकी जानकारी नहीं लग रही थी। सोमवार को अचानक सड़क का 10 फीट का हिस्सा धंस गया। जिससे 5 फीट गहरा गढ्‌ढा हो गया। इसमें सिवरेज मलबा भी देखा जा सकता है। इसी सिवरेज ने सड़क को अंदर से खोखला कर दिया।

प्राधिकरण ने बताया कि पहले सीवरेज लाइन के लीकेज को ठीक किया जाएगा। इसके बाद सड़क को रिपेयर करेंगे। ऐसा नहीं करने पर गढ्‌ढा और बढ़ता जाएगा। वहीं गढ्ढ़े की जानकारी मिलते ही नोएडा प्राधिकरण का सर्किल-3 की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैफिक पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद यातायात को रोकने के लिए यहां बैरीकेड कर दिए गए है। ताकि किसी को दिक्कत न हो। यहां दो रिपेयरिंग के बाद इस जंक्शन को खोला जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें