Noida Thar Viral Video: नोएडा में दबंगई का नंगा नाच, थार चालक ने किया जानलेवा स्टंट

Noida Thar Viral Video: नोएडा में दबंगई का नंगा नाच, थार चालक ने किया जानलेवा स्टंट

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 16 स्थित कार मार्केट में दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने सड़क पर आतंक मचा दिया। एक थार कार चालक ने रॉन्ग साइड गाड़ी चलाते हुए जानलेवा स्टंट किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार कार में स्टीकर लगाने के बाद हुए विवाद में चालक ने अपनी गाड़ी बेकाबू कर दी और खतरनाक तरीके से स्टंट करने लगा।

इस दौरान थार चालक ने कई बाइक और स्कूटी को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह सड़क पर लोगों की जान जोखिम में डालकर हुड़दंग मचाया गया।

घटना के बाद नोएडा पुलिस हरकत में आई और थार कार चालक व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। डीसीपी नोएडा जॉन राम बदन सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना नोएडा के फेस 1 थाना क्षेत्र के सेक्टर 16 की बताई जा रही है, जहां अक्सर गाड़ियों से जुड़ी खरीद-फरोख्त होती है। पुलिस अब इस मामले में सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img