उत्तर प्रदेश, नोएडा: हॉर्न बजाने का विरोध करने पर कुचलने की कोशिश

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक सहकारी समिति के चेयरमैन की कार को थार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। कनारसी गांव में शुक्रवार को हुई इस घटना में पीड़ित और उनके साथी को चोटें आईं। दोनों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कनारसी गांव के सहकारी समिति चेयरमैन शिवेंद्र उर्फ हप्पू नवादा अपनी कार को मुख्य सड़क किनारे खड़ी कर दुकान से सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान जुनेदपुर गांव से आए थार सवार युवकों ने पीछे से लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। शिवेंद्र ने हॉर्न बजाने का विरोध किया। इससे नाराज होकर थार के चालक अभि ने शिवेंद्र की कार को कई बार टक्कर मारी। शिवेंद्र और उनके साथी श्यामवीर कार से बाहर थे। आरोप है कि इसके बाद अभि ने थार से दोनों को कुचलने का प्रयास किया। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अभि, विक्की, योगी और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अभि को थार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img