उत्तर प्रदेश : खेत में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

Hapur News : हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खेतों में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान गांव निवासी 45 वर्षीय ज्ञान सिंह गौतम के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर से परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।

जांच के दौरान शव के पास से चूहे मारने की दवा का रैपर और एक खाली गिलास बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला जहरीला पदार्थ सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि ज्ञान सिंह शराब पीने का आदी था। बुधवार शाम शराब पीने को लेकर घर में उसका विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह गुस्से में थैला और चादर लेकर घर से निकल गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img