Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Assault Case: बल्लभगढ़ में सफाई कर्मचारी से मारपीट, CCTV में कैद वारदात

Ballabgarh assault case, Faridabad sanitation worker attack, CCTV

Faridabad Assault Case: बल्लभगढ़ में सफाई कर्मचारी से मारपीट, CCTV में कैद वारदात

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और नगर निगम कर्मचारियों में रोष देखा गया। जानकारी के अनुसार नगर निगम जोन में आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मचारी राकेश अहिरवाड़ा क्षेत्र से कूड़ा उठाकर रेहड़ी में भरकर डंपिंग ग्राउंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामूली विवाद के बाद राकेश वहां से आगे बढ़ गया, लेकिन करीब दस मिनट बाद दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक दोबारा उसके पास पहुंचे।

आरोप है कि युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर राकेश पर हमला कर दिया। चारों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में उसकी नाक की हड्डी टूट गई, जबकि सिर और कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाक के ऑपरेशन की सलाह दी है।

घटना के दौरान हमलावरों में से एक बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें