Gorakhpur Accident: गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन बाइकों की टक्कर में दो मासूम बच्चों समेत पांच की मौत

गोरखपुर में तीन बाइकों की टक्कर में 5 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर नहर पुल के पास शुक्रवार रात तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतकों में पिता और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब मृतक एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में मोहद्दीपुर बिजली कॉलोनी निवासी विक्रांत, उनकी दो बेटियां और दो दोस्त शामिल हैं। विक्रांत सफाई कर्मचारी थे और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समारोह से लौट रहे थे। हादसे में विक्रांत और उनकी बेटियों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसएसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे की खबर से मृतकों के घरों में मातम छा गया है। विक्रांत के परिवार और उनके दोस्तों की मौत ने पूरे मोहल्ले को गमगीन कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img