Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: आनंद विहार में मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, छिना गया मोबाइल बरामद

आनंद विहार में मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, छिना गया मोबाइल बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे के पास मेरठ पॉइंट पर बस का इंतजार कर रहे युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे दो स्कूटी सवार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। यह गिरफ्तारी पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की टीम ने की है। डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने जानकारी दी कि आरोपियों की पहचान मंडावली निवासी बृजेश सिंह और बृजेश जायसवाल के रूप में हुई है।

घटना का विवरण:
घटना उस समय हुई जब घडोली गांव के एक युवक आनंद विहार बस अड्डे के पास मेरठ पॉइंट पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी दो स्कूटी सवार बदमाश वहां पहुंचे और युवक का मोबाइल छीनकर भागने लगे। पीड़ित युवक ने शोर मचाया, जिससे मौके पर तैनात कांस्टेबल देवेंद्र और कांस्टेबल नितिन सतर्क हो गए और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी और बरामदगी:
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से छिना गया मोबाइल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही स्नैचिंग में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी जप्त कर लिया गया है।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
डीसीपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों, बृजेश सिंह और बृजेश जायसवाल, दोनों पेशेवर अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *