Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

रोहतक बस स्टैंड पर बनेगा प्रदेश का पहला ब्रेस्ट फीडिंग क्यूबिकल, आठ मार्च को होगा शुरू

रोहतक बस स्टैंड पर बनेगा प्रदेश का पहला ब्रेस्ट फीडिंग क्यूबिकल, आठ मार्च को होगा शुरू
रोहतक बस स्टैंड पर बनेगा प्रदेश का पहला ब्रेस्ट फीडिंग क्यूबिकल, आठ मार्च को होगा शुरू

हरियाणा में परेशानियों से मातृ शक्ति को निजात दिलाने के लिए रोडवेज ने अनूठी पहल की है। रोहतक डिपो पर ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल की सुविधा शुरू की जा रही है। यहां महिलाएं बिना झिझक अपने बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी। यह सुविधा प्रदेश में पहली बार उपलब्ध कराई गई है।

बसों में यात्रा करने वाली नवजात शिशुओं की माताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने शिशु काे स्तनपान कराने के लिए संकोच नहीं करना होगा। इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से पहली बार रोहतक रोडवेज स्टैंड में ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल (कमरा) बनाया गया है। यहां एक बार में छह से सात माताएं भीड़ से अलग बैठकर अपने शिशु को दूध पिला सकेंगी। ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल का उद्घाटन आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन होगा।

भूख से बिलखते शिशु का पेट भरना एक मां की पहली प्राथमिकता होती है। लेकिन, सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा करना एक मां के लिए चुनौतीपूर्ण बन जाता है। इन सब परेशानियों से मातृ शक्ति को निजात दिलाने के लिए रोडवेज ने अनूठी पहल की है। इसके तहत डिपो परिसर में बूथ के पास ही ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल बनाया गया है। यहां बैठने के लिए सोफे लगाए गए हैं। साथ ही पंखे भी लगाए गए हैं। यह सुविधा डिपो परिसर में शुरू हो गई है।

यह बोलीं महिला यात्री
यह बहुत ही बेहतर कदम है। नई व्यवस्था से एक मां अपने बच्चे को सुकून से स्तनपान करा सकती है। सफर में बच्चे को दूध पिलाने में काफी परेशानी होती है। यह नई सुविधा राहत देगी।

सार्वजनिक स्थान पर अपने घर की तरह बच्चे को दूध पिलाने की व्यवस्था सराहनीय है। यह एक मां के लिए राहत भरा कदम है। इस सुविधा से महिलाओं के लिए अपने बच्चे का पेट भरना न केवल आरामदायक होगा, बल्कि सुरक्षित भी रहेगा।

अधिकारी के अनुसार
रोहतक डिपो पर ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल की सुविधा शुरू की जा रही है। यहां महिलाएं बिना झिझक अपने बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी। यह सुविधा प्रदेश में पहली बार उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अतिक्ति मुख्य सचिव (एसीएस) नवदीप विर्क की सोच है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को नई सुविधा दी जाए। इसका शुभारंभ आठ मार्च को किया जाएगा। इसका शुभारंभ सीएम मनोहर लाल या एसीएस नवदीप विर्क से कर सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *