Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mahakumbh: प्रधानमंत्री के लिए संगम पर तैयार होने लगी जेटी, संगम नोज पर गंगा पूजन कर करेंगे महाकुंभ की शुरूआत

प्रधानमंत्री मोदी गंगा पूजन कर करेंगे महाकुंभ की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज में गंगा पूजन कर महाकुंभ 2025 की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए संगम नोज पर तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार से नदी में आधार निर्माण और समतलीकरण का काम शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए फ्लोटिंग जेटी और पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी तीन दिन पहले से संगम क्षेत्र को अपने घेरे में ले लेगी। निर्धारित दूरी तक आवागमन पर भी रोक रहेगी। इसके पहले जेटी और पंडाल का काम पूरा किया जाना है।

प्रधानमंत्री विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलिकॉप्टर द्वारा अरैल जाएंगे। इसके बाद वह निषादराज क्रूज के जरिए संगम का भ्रमण करेंगे। यह आयोजन महाकुंभ के शुभारंभ के साथ गंगा पूजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें