Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

सीईओ और डीएम ने नोएडा में दो वाटर एटीएम का किया उद्घाटन

मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मोरना बस स्टैंड सेक्टर-35 तथा सेक्टर-37 में हरिजन बस्ती के पास जल विभाग द्वारा सीएसआर फंड के अन्तर्गत नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन किया
मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मोरना बस स्टैंड सेक्टर-35 तथा सेक्टर-37 में हरिजन बस्ती के पास जल विभाग द्वारा सीएसआर फंड के अन्तर्गत नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन किया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में रहने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के मकसद से नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग के द्वारा आज मोरना बस स्टैंड सेक्टर-35 तथा सेक्टर-37 में हरिजन बस्ती के पास दो वाटर एटीएम की सुविधा शहर वासियों को दी गई।

मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मोरना बस स्टैंड सेक्टर-35 तथा सेक्टर-37 में हरिजन बस्ती के पास जल विभाग द्वारा सीएसआर फंड के अन्तर्गत नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान नोएडा सीईओ ने कहा कि दोनों वाटर एटीएम से आम जनमानस को स्वच्छ शीतल पेयजल आपूर्ति निःशुल्क प्रदान की जायेगी। इस वाटर एटीएम की क्षमता 1000 लीटर प्रति घंटा है। जो लोगों को आरो के मानक के अनुसार स्वच्छ जल प्रदान करेगा। उन्होंने बताया जल विभाग द्वारा इस वाटर एटीएम को प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक एवं संध्या 5 बजे से 8 बजे तक प्रतिदिन निःशुल्क चलाया जायेगा।

बता दें कि जल विभाग द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिसॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फेड के तहत स्थापित इस बार एटीएम की क्षमता प्रति घंटा एक हजार लीटर है। इसमें कई शुद्धिकरण प्रक्रिया का प्रयोग किया गया है, जिसमें फिल्ट्रेशन कार्य शिन, 5-10 माइक्रीन फिल्ट्रेशन और फिल्ट्रेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जल की कठोरता, फ्लोराइड, क्लोराइड और अन्य अशुद्धियों को दूर करने के लिए रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) तकनीक का भी उपयोग किया गया है। यह वाटर एटीएम स्वचालित कार्ड संचालित प्रणाली से लैस है, जो प्रति कार्ड 20 लीटर पानी वितरित कर सकता है। साथ ही, एक लीटर ठंडे और शुद्ध पेयजल के लिए अलग से वेंडिंग मशीन की व्यवस्था की गई है।
नोएडा शहर में वाटर एटीएम की सुविधा शहर वासियों को मिलने पर शहर के उद्योगपतियों समेत समाजसेवियों ने सीईओ लोकेश एम और डीएम मनीष कुमार वर्मा का आभार व्यक्त किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *