Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

समुद्र की सुरक्षा, संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए इंचियोन में बैठक

-एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 20वीं बैठक आईसीजी ने लिया भाग
-एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 20वीं बैठक आईसीजी ने लिया भाग

नई दिल्ली, 5 सितम्बर : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक (एचएसीजीएएम) में मंगलवार को भाग लिया। इस दौरान तीन सदस्यीय आईसीजी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महानिरीक्षक एमवी पाठक ने किया।

यह बहुपक्षीय मंच जापानी पहल का हिस्सा है जो नवंबर 1999 में आईसीजी द्वारा समुद्री डाकुओं के जहाज एमवी अलोंड्रा रेनबो को पकड़े जाने के बाद क्षेत्रीय तटरक्षकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए गठित किया गया। इस स्वतंत्र मंच में 23 सदस्य शामिल हैं। इस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में समुद्र की सुरक्षा, संरक्षण एवं स्वच्छता को सुनिश्चित करना और एशियाई राज्यों के तटरक्षकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके चार कार्य समूहों में से खोज और बचाव कार्य समूह का अध्यक्ष आईसीजी है। जिसका कार्य पर्यावरण संरक्षण करना, समुद्र में गैरकानूनी कृत्यों को नियंत्रित करना और सदस्य देशों संग सूचना साझा करना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *