उत्तर प्रदेश, नोएडा: डूब क्षेत्र में 105 करोड़ की जमीन कराई खाली

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दादरी तहसील की टीम ने मंगलवार को पर्थला खंजरपुर, नोएडा के डूब क्षेत्र में ग्राम सभा और अन्य जमीन पर किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। अफसरों का कहना है कि करीब 12 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इसकी बाजार में कीमत करीब 105 करोड़ रुपये है। डूब क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

एसडीएम दादरी अनुज नेहरा ने बताया कि पर्थला खंजरपुर के डूब क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन है। खसरा नंबर 151, 153 व 154 में अवैध निर्माण किया जा रहा था, जबकि डूब क्षेत्र की अन्य जमीन पर भी पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा था। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। करीब 12 हेक्टेयर जमीन को खाली कराया गया है। इसकी बाजार में कीमत करीब 105 करोड़ रुपये है। पर्थला खंजरपुर के अलावा अन्य गांव के डूब क्षेत्र में भी अवैध निर्माण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द कार्रवाई होगी।

आज सुथ्याना में चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

जिला प्रशासन आज सुथ्याना गांव के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाएगा। जिलास्तरीय समिति मिलकर कार्रवाई करेगी। अफसरों ने बताया कि सुथ्याना गांव के चार खसरा नंबर पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है जिसे तोड़ा जाएगा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img