Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा में नहीं होने पाए यूनीपोल, होर्डिंग्स व गेंट्री गिरने से हादसा, सीईओ ने दिये स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश

देश की आर्थिक राजधानी मुंबर्ईमें पिछले दिनों तेज आंधी में बड़े-बड़े होर्डिंग्स व यूनीपाल के गिरने से हुए बड़ा हादसा नोएडा न होने पाए इसके लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम सख्त हो गए हैं
देश की आर्थिक राजधानी मुंबर्ईमें पिछले दिनों तेज आंधी में बड़े-बड़े होर्डिंग्स व यूनीपाल के गिरने से हुए बड़ा हादसा नोएडा न होने पाए इसके लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम सख्त हो गए हैं

अमर सैनी

नोएडा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबर्ईमें पिछले दिनों तेज आंधी में बड़े-बड़े होर्डिंग्स व यूनीपाल के गिरने से हुए बड़ा हादसा नोएडा न होने पाए इसके लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम सख्त हो गए हैं।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने आदेश दिए हैं कि नोएडा में स्थापित फुटओवर ब्रिज (एफओबी) यूनीपोल, होडिंग्स, विद्युत पोल तथा गेन्ट्री का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डा. लोकेश एम ने सोमवार को यह आदेश जारी किए हैं।
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने महाप्रबंधक (वाहय विज्ञापन) उपमहाप्रबंधक (सिविल), उप महाप्रबंधक एनटीसी तथा उपमहाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) विभाग को यह निर्देश दिये हैं। नोएडा प्राधिकरण के (सीईओ) डा. लोकेश एम ने कहा है कि सभी विभागों के प्रभारी यूनीपोल, होडिंग्स, एफओबी, विद्युत पोल तथा गेन्ट्री का किसी वैध एवं प्रमाणित तकनीकी संस्थान से स्ट्रक्चरल ऑडिट करायें ताकि वहां किसी खामी का पता चलने पर उसकी मरम्मत व सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मददेनजर आंधी, तूफान तथा बारिश में जनमानस की सुरक्षा एवं भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना से बचाव करने के लिए स्ट्रक्चरल ऑडिट जरूरी है। बता दें कि अक्सर आंधी, तूफान के कारण होर्डिंग्स, यूनीपोल आदि गिरने से बड़ी घटना हो जाती है। नोएडा में कई ऐसे हादसे हो चुके हैं। इसी से बचने के लिए सीईओ ने यह निर्देश जारी किए है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *