उत्तर प्रदेश : हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, हापुड़ के इस गांव में बना ऐतिहासिक नजारा

Hapur News : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर इलाके के बदरखा गांव में उस समय उत्सव और उत्सुकता का माहौल बन गया जब एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा। हेलीकॉप्टर के नगर क्षेत्र स्थित घोड़ा फार्म में उतरते ही सैकड़ों ग्रामीण वहां उमड़ पड़े। बच्चे हों या महिलाएं, बुजुर्ग हों या युवा, हर कोई इस अनोखे नजारे को देखने के लिए आतुर दिखाई दिया।

बदरखा गांव निवासी वकील इंतजार अली की बेटी फरहीन खातून का निकाह अमरोहा जनपद के बछरायूं मुड़ा खेड़ा निवासी मोहसिन के साथ तय हुआ था। दूल्हे मोहसिन ने अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाने की इच्छा जताई थी, जिसे पूरे शान और उत्साह के साथ पूरा किया गया। हेलीकॉप्टर के जरिए दूल्हा अमरोहा के बछरायूं मुड़ा खेड़ा से उड़ान भरकर सीधे बदरखा गांव पहुंचा, जिससे यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

हाईवे स्थित देव फार्म हाउस पर बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर हाजी इमामुद्दीन, जहीन चौधरी, मदहत अली मुखिया, डॉक्टर साजिद और नजाकत अली ने बताया कि बदरखा गांव के इतिहास में यह पहला अवसर है जब कोई दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने आया हो, जिससे गांव को एक नई पहचान मिली है।

हेलीकॉप्टर और दूल्हे को देखने के लिए जब भारी भीड़ जमा हो गई तो हालात को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस को कड़े सुरक्षा इंतजाम करने पड़े। पूरे गांव में दिनभर इस अनोखी शादी की चर्चा होती रही और यह आयोजन लंबे समय तक लोगों की यादों में बस गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img