Noida Dog Bite Case: नोएडा में कुत्तों के काटने के मामले चरम पर, 5 महीने में 74 हजार से ज्यादा हमले

Noida Dog Bite Case: नोएडा में कुत्तों के काटने के मामले चरम पर, 5 महीने में 74 हजार से ज्यादा हमले

देश की आधुनिक और योजनाबद्ध शहरों में गिने जाने वाले नोएडा में आवारा और पालतू जानवरों का आतंक लोगों की दिनचर्या को डर और असहजता से भर रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते पांच महीनों में जिले में कुल 74,217 लोग जानवरों के हमलों का शिकार हुए हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले कुत्तों के काटने के हैं। जिले में अकेले कुत्तों के काटने के कुल 69,181 मामले सामने आए हैं, जिसमें 52,707 मामले आवारा कुत्तों से जुड़े हैं, जबकि 16,474 लोगों को पालतू कुत्तों ने अपना निशाना बनाया। यह आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि डॉग बाइट की घटनाओं में कोई गिरावट नहीं आई है, जबकि नोएडा में डॉग पॉलिसी पहले से लागू है और इसके तहत कई नियम निर्धारित किए गए हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि सिर्फ कुत्ते ही नहीं, बल्कि बंदर और बिल्लियां भी जिले के लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बंदरों द्वारा 3,883 लोगों पर हमले किए गए हैं, वहीं 1,169 कैट बाइट के मामले भी दर्ज हुए हैं। यानी जानवरों से जुड़ा खतरा सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, अब यह घरों और कॉलोनियों में भी घुस चुका है। इन आंकड़ों से साफ है कि हर महीने औसतन 10,000 से अधिक लोगों को सिर्फ कुत्ते काट रहे हैं, जिससे न केवल आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं, बल्कि नगर प्रशासन की तैयारियों और नियंत्रण व्यवस्था की भी पोल खुलती है।

डॉग पॉलिसी के अंतर्गत पालतू कुत्तों का पंजीकरण, टीकाकरण और सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें ले जाने के नियम बनाए गए हैं, लेकिन इसके क्रियान्वयन में अब भी गंभीर खामियां नजर आ रही हैं। खासकर आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और उनका समय पर रेस्क्यू, नसबंदी व टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और संबंधित प्राधिकरण से शिकायत की, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पार्कों, स्कूलों, सोसाइटी गेट और बाजारों के पास आवारा कुत्तों के झुंड दिखना आम बात हो गई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img