उत्तर प्रदेशराज्य
Greater Noida West: इको विलेज-2 में 17वीं मंजिल से गिरा बालकनी का प्लास्टर, टला बड़ा हादसा

Greater Noida West: इको विलेज-2 में 17वीं मंजिल से गिरा बालकनी का प्लास्टर, टला बड़ा हादसा
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसाइटी में 17वीं मंजिल की बालकनी का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। जिस स्थान पर प्लास्टर गिरा, वहां अक्सर बच्चे खेलते हैं और बुजुर्ग बैठते हैं। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सोसाइटी निवासी आशीष ने बताया कि टावर बी-12ए की 17वीं मंजिल से अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सोसाइटी में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। निवासियों ने सभी टावरों की बालकनी और बाहरी हिस्सों की तत्काल तकनीकी जांच कराने तथा कमजोर हिस्सों की मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना से बचा जा सके।





