Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पीएम जन औषधि और कपड़े के शोरूम में लगी आग

थाना रबूपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात कस्बा के भुन्ना रोड पर स्थित एक कपड़ा शोरूम व जन औषधी केंद्र में आग लग गई
थाना रबूपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात कस्बा के भुन्ना रोड पर स्थित एक कपड़ा शोरूम व जन औषधी केंद्र में आग लग गई

अमर सैनी

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात कस्बा के भुन्ना रोड पर स्थित एक कपड़ा शोरूम व जन औषधी केंद्र में आग लग गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने लोगों की मदद से करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक शोरूम व औषधी केंद्र में रखा लाखों रूपए का सामान जल गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
मुरादगढ़ी गांव निवासी मनीष रबूपुरा कस्बा में भुन्ना रोड़ पर भाटी फेशन पाइंट के नाम से रेड़िमेड़ कपड़े व जूतों आदि सामान का शोरूम चलाते हैं। इसी शोरूम के बराबर में उनके छोटे भाई अवनीश प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र है। इसी शोरूम के ऊपरी हिस्से में दोनों भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। अवनीश ने बताया कि शनिवार रात रोजाना की तरह शोरूम व अपना केंद्र बंद कर ऊपर सोने के लिए चले गए। देर रात को शोरूम से तेज धमाकों की आवाज आई। नीचे पहुंचने पर देखा की शोरूम के अंदर से धुआं निकल रहा था।शटर खोलने पर देखा तो पूरे शोरूम व बराबर में बने औषधी केंद्र में आग की तेज लपटें उठ रही थीं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक जन औषधी केंद्र में रखी दवााइयां, फ्रीज, लेपटाप व शोरूम में रखे कपड़े, जूते, फर्नीचर आदि जल गया। पीड़ित के मुताबिक आशंका है कि बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से शोरूम और औषधी केंद्र में आग लगी है। आग से जले सामान से उन्हें करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड का कार्यालय बनाने की मांग
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वह स्थानीय लोगों को कहना है कि देहात में फायर ब्रिगेड का कार्यालय नहीं होने की वजह से आपकी सूचना ग्रेटर नोएडा में देनी होती है। जिसके बाद गाड़ी आती है। तब तक भारी नुकसान हो जाता है। स्थानीय लोगों कई बार देहात क्षेत्र में फायर ब्रिगेड का कार्यालय बनाने की मांग भी की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *