Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

चुनाव प्रचार के बीच बाँसुरी स्वराज ने लिया गोलगप्पे एवं आलू टिककी का आनंद

नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी सुश्री बाँसुरी स्वराज ने आज ग्रेटर कैलाश पार्ट वन की एम ब्लाक मार्किट में युवाओं एवं दुकानदारों से संवाद किया
नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी सुश्री बाँसुरी स्वराज ने आज ग्रेटर कैलाश पार्ट वन की एम ब्लाक मार्किट में युवाओं एवं दुकानदारों से संवाद किया

नई दिल्ली 22 अप्रैल : नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी सुश्री बाँसुरी स्वराज ने आज ग्रेटर कैलाश पार्ट वन की एम ब्लाक मार्किट में युवाओं एवं दुकानदारों से संवाद किया।

प्रचार के बीच अचानक एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड दुकान पर पहुंची सुश्री बाँसुरी स्वराज वहाँ रूक गई और गोल गप्पे एवं आलू की टिककी का आनंद लेकर चुनाव की सरगर्मी के बीच अपने को तरोताज़ा किया।

इस अवसर पर मार्किट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शारदा आदि ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शिखा राय, प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, विधानसभा प्रभारी श्री राकेश गुलिया, मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल एवं ग्रेटर कैलाश मंडल अध्यक्ष श्री नरेश चौधरी की उपस्थिती में सुश्री बाँसुरी स्वराज का अभिनंदन किया।

सुश्री बाँसुरी स्वराज ने कहा की ग्रेटर कैलाश की इस मार्किट से मेरा पूरा बचपन जुड़ा है और एक समय था जब मेरा हर सप्ताहांत दोस्तों के साथ यहाँ गुजरता था और आज कुछ वर्ष यहाँ आई हूँ तो हर याद ताजा हुई है।

उन्होने कहा मेरा प्रयास रहेगा की यह मार्किट भविष्य में भी युवा आकर्षण केन्द्र बनी रहे और हम इसके लिए सेंट्रल पार्क में मार्किट एसोसिएशन के साथ मिलकर युवा केन्द्र बनायेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *