Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

ईपी से बात करते समय मशीन से कटा युवक का हाथ, डॉक्टरों ने जोड़ा

- करीब आठ घंटे की जटिल सर्जरी के बाद शरीर में खून का प्रवाह और अहसास कराने वाली नसों को जोड़ने में मिली कामयाबी
ईपी से बात करते समय मशीन से कटा युवक का हाथ, डॉक्टरों ने जोड़ा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल ( टॉप स्टोरी न्यूज़ नेटवर्क): काम करते समय कान में ईयर फोन (ईपी) लगाकर बात करना एक युवक के लिए तब मुसीबत बन गया जब उसका हाथ मशीन में आकर कट गया। गनीमत यह रही कि घायल युवक को एक बड़े और निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने से वह जीवन भर के लिए दिव्यांग होने से बच गया। 8 घंटे की जटिल प्लास्टिक सर्जरी के बाद डॉक्टर युवक का कटा हुआ हाथ जोड़ने में सफल रहे।

राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के मुताबिक दिल्ली का रहने वाला अशोक बवाना स्थित एक वायर कटिंग फैक्ट्री में काम करता था। जब वह मशीन पर काम कर रहा था, उस दौरान अशोक ईयर फोन पर बात कर रहा था। तभी अचानक उसका हाथ मशीन में आ गया और पूरी तरह से कट गया। डॉक्टर ने बताया कि घटना करीब दोपहर बाद 3.30 बजे की है और अस्पताल में मरीज करीब शाम 7 बजे पहुंचा था। मरीज की जांच करने के बाद 5 दिन तक मॉनिटर किया गया, उसके बाद सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। इसमें खून का प्रवाह और अहसास कराने वाली नसों को जोड़ना काफी जटिल प्रक्रिया थी।

गंगाराम अस्पताल के एसोसिएट कंसलटेंट और प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग के डॉ निखिल झुनझुनवाला ने बताया यह एक जटिल और दुर्लभ सर्जरी थी। दुर्घटना के दौरान कटी हुई टूटी हुई हड्डियों, टेंडन, धमनियों और नसों को फिर से जोड़ना एक जटिल सर्जरी थी। उन्होंने अपने साथी रेजिडेंट सर्जन डॉ गौरव सिवास की मदद से प्रक्रिया की जटिलताओं को कुशलतापूर्वक प्रबंधित किया और सटीक देखभाल और विस्तार पर ध्यान दिया। इस दौरान प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ महेश मंगल का मार्गदर्शन और ज्ञान सर्जरी को सफल बनाने में मददगार रहा।

हादसे में कटे अंग को अस्पताल जरुर लाएं
डॉ झुनझुनवाला ने कहा, अगर किसी के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है और उसमें शरीर का अंग कट जाता है ताे उसे ढूंढ कर अपने साथ अस्पताल जरुर लेकर आएं। संभव हो तो उस अंग को तुरंत आईस में पैक कर दें। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी का कोई अंग कट जाता है तो वह उसे वहीं छोड़कर अस्पताल पहुंच जाता है।

मोबाइल फोन पर बात करते समय बरतें सावधानी
डॉ झुनझुनवाला ने कहा, आजकल लोग कान में ईयर फोन लगाकर बात करने या गाने सुनने में इतना मशगूल हो जाते हैं कि सड़क या रेल की पटरी पार करते समय, मशीन पर काम करते समय, ड्राइविंग करते समय या फिर कोई अन्य काम करते समय दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं जिसके चलते उन्हें अंग- भंग से लेकर मौत तक का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन जरुरी है, लेकिन इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *