उत्तर प्रदेश, नोएडा: मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी
 उत्तर प्रदेश, नोएडा।दनकौर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी विवेक शर्मा और आगरा निवासी विपिन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में टप्पेमारी कर लूट की वारदातें करते थे। पुलिस ने दनकौर से दिल्ली तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद इन बदमाशों तक पहुंचने में सफलता पाई। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों का एक विशेष तरीका था। तीन बदमाश एक कार में सवार होकर परी चौक के आसपास खड़े हो जाते थे। एक बदमाश सवारी बनकर कार में बैठा रहता था। अन्य दो बदमाश सवारी की तलाश करते थे।

कार में बीपी कोरियर की पीली फाइलें रखते थे

वे झांसे में लेकर राहगीरों को कार में बैठा लेते थे। कार में डाक पार्सल और बीपी कोरियर की पीली फाइल रखते थे। अधिकारियों की चेकिंग का बहाना बनाकर राहगीरों से पैसे और सोने के गहने लिफाफे में रखवाकर बदल लेते थे। विरोध करने पर वे तमंचा दिखाकर लूट करते और फिर पीड़ित को एक्सप्रेसवे पर सुनसान जगह फेंककर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने पूछताछ में दिल्ली समेत एनसीआर में करीब ढाई सौ से अधिक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और 6 कारतूस भी बरामद किए हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img