Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

Hapur News : हापुड़ में परिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया, कूदने की ये बताई वजह

Hapur News : (शाहरुख़ खान) उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शनिवार की दोपहर पारिवारिक कलह से परेशान एक वृद्ध ने गंगा में छलांग लगा दी, जब मल्लाहों और गंगा घाट पर बैठे लोगों ने छलांग लगात देखा तब वृद्ध को नाव के माध्यम से नदी से बाहर निकाला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर परिजनों को जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार की दोपहर करीब दो बजे का है। जहां थाना बहादुरगढ क्षेत्र के गांव सलारपुर के निवासी 55 वर्षीय गंगाराम दोपहर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचे। लोगों ने बताया गंगाराम काफ़ी देर तक पुल ओर उसके आसपास इलाके में घूमते रहें, इसके बाद अचानक ही वह पुल की रेलिंग पर चढ़े ओर नीचे गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान गंगा के घाट पर मौजूद गौतखोरो और श्रद्धालुओं की नजर पड़ गई। शोर मचाने पर गोताखोर गंगा में नाव से पहुंचे और बुजर्ग को गंगा से निकाला। बुजुर्ग गंगाराम को बाहर लाते ही गंगा घाट पर लोंगो की भीड़ जुट गई। इस दौरान घाट पर मौजूद लोंगो ने कॉल करके पुलिस को भी बुला लिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बुजुर्ग को अपने साथ चौकी पर ले गए।

क्या बोली पुलिस
ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि बुजुर्ग का इलाज चल रहा है ओर उन्होंने परिवार से गुस्से की वजह घरेलू कलह बताई है। पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाया और फिर ब्रजघाट चौकी प्रभारी द्वारा उनको परिजनों के सपुर्द कर भेज दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें